ग्रीन टी शरीर के पाचन तंत्र को ठीक रखती है जिससे आपके खाने में मौजूद अधिक कैलोरी हट जाती है और आपका वजन घटने लगता है। ग्रीन टी पूरी तरह से एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होती है। साथ ही इसमें कई तरह की बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। ग्रीन टी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है और उच्च रक्तचाप को रोकने में मदद करता है | ग्रीन टी को सुबह-सुबह खाली पेट लेने से वजन कम समय में घट सकता है।
ग्रीन टी का सेवन यदि आप खाना खाने के 1 घंटा पहले इसका सेवन करते हैं तो यह आपकी भूख पर नियंत्रण रखता है । यदि आप स्वस्थ आहार लेते हैं, नियमित रूप से व्यायाम करते हैं और ग्रीन टी पीते हैं, तो आप मोटापे से कभी भी ग्रस्त नहीं होगें |
ग्रीन टी स्वास्थ्य प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाती हैं | ग्रीन टी में पाया जानेवाला एक अमीनो एसिड तनाव और चिंता दूर करने में मदद करते हैं | ग्रीन टी वसा को जलाता है और स्वाभाविक रूप से मेटाबोलिज्म (उपापचय ) दर को बढ़ा देता है| यह सिर्फ एक दिन में 70 कैलोरी को जला देता है.
अक्सर कई लोगों को इस बारे में पता नहीं होता है कि ग्रीन टी को किस समय लेना चाहिए। ग्रीन टी पीने का सही समय है सुबह-सुबह खाली पेट। सुबह के नाश्ते से पहले यदि आप ग्रीन टी पीते हैं तो आसानी से आप अपना वजन घटा सकते हो।